सीवान, जुलाई 28 -- सिसवन। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के पीपरा गांव स्थित दाहा नदी के किनारे से शराब पकडी। शराब की खेप उतरने की लेकर मिली गुप्त सूचना क पर पुलिस ने छापेमारी कर 96 लीटर देसी शराब बरामद कर ली। हांलाकि, शराब छोड़ कारोबारी भाग रहे थे कि पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों शराब कारोबारी को पकड़ लिया। दोनों शराब कारोबारी रामगढ़ निवासी धर्मेंद्र महतो व रामनाथ महतो है दोनों के विरुद्ध शराब अधिनियम कानून के तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार को सीवान जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...