96 पीस शराब बरामद
बक्सर, जून 1 -- नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने गुप्त सूचना पर चकौड़ा मोड़ के पास स्थित मुर्गी फार्म के बगल में कचरे की ढेर से 96 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब एक पीले रंग की बोरी में रख कर कचरे के ढेर में छिपाया गया था। जिसकी तलाशी के दौरान बोरी से 180 एमएल की 96 पीस एट पीएम व्हिस्की शराब बरामद की गई। इस संबंध में अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पहचान की करवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस छापेमारी में 10 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.