शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। जिले में ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज और ओवरलोड की समस्या का सामना कर रहे 96 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि स्वीकृत हो गयी है, जिसके चलते अब सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। पिछले कई वर्षों से ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या का सामना कर रहे, लोगों को पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल पाती थी, जिसके चलते लोगों के घरों में पंखे नहीं चल पा रहे और न ही सही से बल्ब जल पा रहे थे। समस्या को देखते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का प्रस्ताव बनाकर मध्यांचल भेजा था, जहां से सहमित मिलने के बाद जिले के तिलहर, पुवायां, जलालाबाद, चिनौर के ग्रामीण इलाकों में 96 ट्रांसफार्मरों को पास कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- 96 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी, ग्रामीण क...