96 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ युवक दबोचा
हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। मंडी चौकी पुलिस ने एक युवक को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी से शराब बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस के अनुसार सोमवार को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी से शराब लेकर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने मंडी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध को रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लोकेश कुमार निवासी जीतपुर नेगी हल्द्वानी बताया। स्कूटी पर रखे कट्टे की तलाशी लेने पर दो पेटियों में 96 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- 96 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ युवक दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.