भागलपुर, जून 19 -- जोगबनी, अररिया से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुनसरी पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। धरान के विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 96 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। धरान थाना पुलिस के अनुसार धरान-17 निवासी प्रकाश राई को 64 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य स्थान से 32 किलोग्राम गांजा लावारिस अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त गांजे को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांजा तस्करी की जानकारी जानकारी के अनुसार नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित गांजा तस्करी के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचाया जाता है। बाद म...