खगडि़या, जून 3 -- खगड़िया। नगर संवाददाता शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में बुधवार को समता पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की 96वीं जयंती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और जनसेवा का अनुपम उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का जॉर्ज साहब से पारिवारिक संबंध रहा है, जिससे उन्हें उनके व्यक्तित्व और विचारों को निकट से जानने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस उन्होंने उनके आ...