नई दिल्ली, जुलाई 17 -- बच्चों को बार-बार समझाने के बाद भी जब वो हमारी बात नहीं मानते, तो अक्सर हमें लगता है कि गलती बच्चे की है। लेकिन कई बार असली वजह हमारी पेरेंटिंग का तरीका होता है। अगर घर में हर छोटी बात पर डांटना, गुस्सा करना या बिना समझाए नियम बनाना आदत बन जाए, तो बच्चे धीरे-धीरे सुनना कम कर देते हैं। अच्छी बात यह है कि थोड़े-से बदलाव करके आप अपने बच्चे के साथ बेहतर रिश्ता बना सकते हैं और उसे बिना डांटे भी सही बात समझा सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और काम के तरीके जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को प्यार और समझदारी के साथ सही दिशा दे सकते हैं।नियम बनाएं, लेकिन उन्हें साफ और आसान रखें बच्चों को अनुशासन सिखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि घर के नियम पहले से तय हों। सोने का समय, उठने का समय, पढ़ाई और खेलने का समय जितना हो सके तय रखें...