सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- सीतामढ़ी। जिले में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन में संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा लापरवाही की जा रही है। इसके चलते ऑनलाइन आवेदन कर चुके 28,154 छात्र-छात्राओं में 9500 छात्र-छात्राओं का पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति का भुगतान के लिए आगे की प्रक्रिया अटकी हुई है। इसमें बीसी व ईबीसी कोटि के छात्र-छात्राएं शामिल है। बताया गया है कि वर्ष 2024-25, 2025-24 में लाभान्वित होने वाले छात्र-छात्राओं का शिक्षण संस्थानों की ओर से आवेदनों का सत्यापन कार्य में उदासीनता बरती जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत जिले में दो सौ से अधिक शिक्षण संस्थानों द्वारा आवेदनों का सत्यापन में टालमटौल किया जा रहा है। इसके चलते पोर्टल पर आवेदन कर चुके 28,154 छात्र-छात्राओं में करीब 9500 छात्र-छात्रा...