95 वर्षीय महंत बालेश्वर दास नहीं रहे
मधुबनी, मई 17 -- लदनियां। बेलाही पंचायत स्थित प्रणामी मंदिर मनहरवा के महंत बाल ब्रह्मचारी बाबा बालेश्वर दास (95) का निधन हो गया। दूर-दूर से आए धर्माचार्यों की उपस्थिति में शनिवार की शाम उन्हें समाधि दी गई। आरती उनके शिष्य व उत्तराधिकारी आचार्य सच्चिदानंद सिंह ने की। आसपास के लोगों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट की है। लोगों ने उनकी धर्म-परायणता व सादगी की सराहना की है। कृषि क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयोग आज भी किसानों के आदर्श हैं। सत्तर के दशक में उन्होंने बेलाही पंचायत के लोगों की सेवा उपमुखिया के रूप में की थी। संवेदना प्रकट करने वालों में कृष्णदेव सिंह, संजय सिंह, योगेन्द्र नारायण सिंह, डॉ. लालबाबू साह, प्रो. हरिश्चन्द्र यादव, बद्रीनारायण यादव, रामबालक सिंह, शिवनाथ सिंह, राजेन्द्र यादव, भागवत यादव, हरिनारायण यादव, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.