अलीगढ़, फरवरी 5 -- अतरौली (अलीगढ़), संवाददाता। अजमेर में आयोजित 7वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 में तहसील क्षेत्र के गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी 95 वर्षीय वयोवृद्व भारत सिंह लाला ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लंबी कूद (लॉन्ग जंप) स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में एक कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर से आए अनुभवी और वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच भारत सिंह लाला का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इतनी लंबी आयु में भी उनकी शारीरिक फिटनेस, संतुलन और ऊर्जा को देखकर खेल प्रेमी दंग रह गए। प्रतियोगिता से लौटने पर भारत सिंह लाला भव्य स्वागत किया गया। अलीगढ में मंडल आयुक्त संगीता सिंह,महापौर प्रशांत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने वयोवृद्ध धावक का पुष्प मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.