किशनगंज, अप्रैल 11 -- किशनगंज। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के आमबाड़ी, बुधरा पंचायत में 97 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. आकृति अन्ना ने बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। इस दौरान लगभग 30 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. आकृति ने बताया कि इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.