चंदौली, जनवरी 6 -- इलिया। इलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीते सोमवार को दो तस्करों को 95 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस इनके खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार बालिका इंटर कॉलेज के समीप बिहार प्रांत के कैमूर जिले सोनहन गांव निवासी राजेश कुमार के पास से 40 पाउच और बेन गांव के समीप बिहार चांद थाना क्षेत्र के अईलाय गांव निवासी संजय कुमार को 45 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...