भदोही, मार्च 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में सुबह दस बजे से शुरू हुआ। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कुल 95 टेबलों पर कांपियां जांची जा रही हैं। मंगलवार को ही शिक्षकों को कांपी जांच के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका था। निर्धारित समय दस बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच कांपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया।वीएनजीआईसी के प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि कुल 95 टेबलों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो रही है। समस्त शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें दायित्व का बोध कराया जा चुका था। 50 शिक्षक हाईस्कूल तो 45 शिक्षक इंटरमीडिएट की कांपियों की जांच कर रहे हैं। कांपियों के मूल्यांकन में निगरानी को एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की ग...