रांची, मार्च 15 -- चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण की। सभी राज्यों में मतगणना चार मई को होगी। पश्चिम बंगाल में दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होंगे। चुनावों की तारीखों की घोषणा पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्हों रांची में मीडिया से बातचीत में कहा कि इन चुनाव में भी कांग्रेस की हार होगी और वे इन राज्यों में हार के साथ ही अपनी हार का भी शतक पूरा कर लेगी। सेठ ने कहा कि '95 चुनाव हारने के बाद, अब वे शतक बनाने की कगार पर हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के खिलाफ नकारात्मकता फैलाना और हमारी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी करना जारी रखे हुए है। लेकिन देश उनकी हार का शतक पूरा करने जा रहा है।' यह भी पढ़ें- झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.