बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीदत्तगंज पुलिस को सफलता मिली है। थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने 95 ग्राम अवैध गांजा, 3200 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान 16 जून को उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कस्बा श्रीदत्तगंज स्थित कान्दभारी तिराहे के पास से दुर्गेश मिश्र प...