944 हेक्टेयर जमीन का आवंटन रदद्
कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर तहसील के मूसानगर में पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए दो कम्पनियों को दी गई 944 हेक्टेयर जमीन का आवंटन सरकार ने रदद् कर दिया है। जमीन सरकार और ऊर्जा विभाग के नाम दर्ज होगी। वर्ष 2011 में थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर मैसर्स लैन्को अनपरा पावर लिमिटेड और मैसर्स हिमावत पावर प्राइवेट लिमिटेड को भोगनीपुर तहसील में जमीनें आवंटित की गई थीं। कंपनियों ने 15 साल बाद भी मौके पर कोई काम शुरू नहीं किया और बिना इजाजत जमीनों को बैंकों में गिरवी रख दिया। राज्यपाल की अनुमति मिलते ही ऊर्जा विभाग ने कानपुर देहात के जिलाधिकारी को निर्देश जारी किए हैं कि खतौनी से दोनों कंपनियों का नाम खारिज कर यह जमीन उत्तर प्रदेश सरकार और ऊर्जा विभाग के नाम दर्ज की जाए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: तत्कालीन एडीएम समेत कम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.