दरभंगा, जुलाई 13 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा जिले में कोसी, कमला, गंडक, बलान, अधवारा समूह जैसी नदियों तथा नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी के कारण बाढ़ पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार की ओर से ठोस पहल की जा रही है। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही है। उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी के लिखे पत्र के आलोक में यह जानकारी देते हुए कहा कि गत 22 मार्च को दरभंगा जिले में प्रत्येक वर्ष बाढ़ से हो रहे नुकसान तथा जलनिकासी को लेकर भारत सरकार के केंद्रीय जनशक्ति मंत्री को पत्र सौंपकर शीघ्र निदान तथा ठोस प्रबंधन के लिए आग्रह किया गया था। इस आलोक में केंद्रीय मंत्री ने सूचित किया है कि बाढ़ प्रबंधन और सीमावर्ती क्षेत्र कार्यक्रम के तहत दरभंगा सहित बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 48 परियो...