गाज़ियाबाद, जून 30 -- अक्षय अग्रवाल, ट्रांस हिंडन। लगातार हो रही आग लगने की बड़ी घटनाओं ने बहुमंजिला आवासीय इमारतों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में 94 सोसाइटियों के पास दमकल विभाग की एनओसी नहीं है। विभाग ने 57 सोसाइटियों के खिलाफ अदालत में वाद दायर कराए और 37 को नोटिस जारी किए हैं। वहीं संबंधित विभाग और प्रशासन को भी रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद भी सोसाइटियों में अग्निशमन संयंत्रों के सही नहीं करवाया जा रहा है, जिस कारण करीब दो lakh लोग हर वक्त आग से जान को खतरे के डर में जी रहे हैं। बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। दमकल विभाग अभियान चलाता है और नोटिस देने के साथ वाद भी दर्ज करा रहा है। कार्रवाई के सीमित दायरे के चलते विभाग जीडीए, जिला प्रशासन और शासन को रिपोर्ट भेजता है, लेकिन सोसाइटियों में अग्नि...