भदोही, फरवरी 17 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने सोमवार को सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 80 दो पहिया एवं 14 चार पहिया वाहनों समेत कुल 94 गाड़ियों का चालान किया। साथ ही एक वाहन को सीज किया गया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने जोरई से एक, चौरी ने मानिकपुर से तीन, ऊंज ने पिल्खुना से एक, पूरेभान से एक, सुरियावां ने सदौपुर से एक व्यक्ति के साथ ही कुल सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस का जारी अनवरत अभियान बाइक चालकों में हड़कंप पैदा कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...