सासाराम, फरवरी 26 -- सासारा। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के अड्डा रोड स्थित करन सराय मोहल्ला में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भाजपा नेता के घर से 94 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ भाजपा नेता सासाराम नगर पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार उर्फ मुन्ना शर्मा को भी गिरफ्तार की है। हालांकि उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वे भाजपा से जुड़े हैं। लेकिन, सासाराम भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि छापेमारी में अंग्रेजी शराब की विभिन्न वेराइिटयां मिली हैं। सहायक उत्पाद आयुक्त तारिक महमूद ने बताया कि सूचना मिली कि अड्डा रोड के समीप करन सराय में शराब की खेप पहुंची है। तभी एसआई प्रियंका कुमारी पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.