भदोही, फरवरी 17 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज यानि 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। मंगलवार की शाम तक तैयारियों को पूरा कर लिया गया। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर डीएम शैलेष कुमार ने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। उधर, विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता को पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर 11.45 बजे तक होगी। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह् दो से लेकर सवा पांच बजे तक होगी। कहा कि जिले में कुल 55,688 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिनमें हाईस्कूल में छात्र 13,840, छात्राएं 13,705 तथा इंटरमीडिएट के छात्र 14,293 तथा 13,850 छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.