लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की दिशा में योगी सरकार की डिजिटल पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है। ऑनलाइन निगरानी से फर्जी लाभार्थियों पर लगाम कसी जा रही है। वहीं पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन का वितरण भी हो रहा है।पीडीएस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ईकेवाईसी भी कराई जा रही है। अभी तक 93.5% राशन कार्ड धारकों की ईकेवाईसी पूरी हो चुकी है। 99.9% लाभार्थियों की आधार फीडिंग और 99.8% का आधार प्रमाणीकरण भी किया जा चुका है। ईकेवाईसी के जरिए राशन कार्ड में दर्ज लाभार्थियों के विवरण को और अधिक विश्वसनीय बनाया जा रहा है। लाभार्थियों की पहचान के साथ उसके हिस्से के राशन का रिकार्ड भी डिजिटल रूप से दर्ज किया जाता है। यही नहीं राशन की दुकानों के स्टॉक व वितरण की जान...