सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉमर्स संकाय में स्कूल की मुस्कान अग्रवाल ने 93.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशी जैन ने 92.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया तथा बिजनेस स्टडीज विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं लबीब रज़ा ने 76% अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में कुल 23 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा सभी विद्यार्थी सफल रहे। विज्ञान संकाय में देव कुमार ने 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका कुमारी ने 82.40% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा खनक जैन ने 82.20% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- पलक कुमारी कॉमर्स, आर्ट्स में नवीन ...