कन्नौज, मार्च 2 -- कन्नौज। जिले एसआईआर अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। अभियान के तहत नो मैपिंग और लाजिकल डिस्क्रेपेंसी से जुड़े नोटिसों की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिले में कुल 2,49,855 नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 2,47,338 नोटिस वितरित कर दिए गए। इनमें 2,33,403 मामलों का निस्तारण हो चुका है। प्रशासन का दावा है कि 27 मार्च तक बचे हुए मामलों की भी सुनवाई पूर्ण कर ली जाएगी। वहीं अब तक कुल जारी नोटिसों में से 93.42 प्रतिशत की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि मतदाताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक दस्तावेज समय से बीएलओ या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें। विधानसभा वार प्रगति पर नजर डालें तो छिबरामऊ और कन्नौज विधान सभा इसमें आगे चल रहे हैं, जबकि तिर्...