नई दिल्ली, अगस्त 25 -- बुढ़ापे में स्वस्थ और फिट रहना एक बड़ी चुनौती होती है और ज्यादातर लोग बुढ़ापे में स्वस्थ न होने की शिकायत करते हैं। पहले के जमाने के लोग 90 साल की उम्र तक एक्टिव और फिट बने रहते थे लेकिन आजकल 60-70 की उम्र आते-आते शरीर जवाब देने लगता है। कई लोग ऐसा सोचते हैं कि 90 साल की उम्र में फिट-एक्टिव शरीर मेंटेन करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इस बात को एक्ट्रेस समीरा रेड्डी के पिता ने गलत साबित कर दिया है। समीरा के पिता चिंतापोली रेड्डी की उम्र 93 साल हो चुकी है और वह आज भी एक्टिव और फिट बने हुए हैं। अपनी फिटनेस का क्रेडिट उन्होंने अपने माइंड, वाइफ और तीन बेटियों को दिया लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि अगर आप 4 चीजें सही से अपनाते हैं, तो बुढ़ापे तक स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।बुढ़ापे में फिटनेस के लिए 4 चीजें हैं जरूरी...