सासाराम, जुलाई 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के धौधाढ़ थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 92.325 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बुढ़वा महादेव मंदिर के पीछे कटहल के पेड़ के समीप की गई छापेमारी में शराब ढुलाई में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...