बरेली, मार्च 3 -- परिवहन निगम ने बरेली रीजन के चारों डिपो में 703 बसों का संचालन किया है। 215 बसों के फेरे बढ़ा गये। रविवार को चारों डिपो की बसों में 76 हजार यात्रियों ने सफर किया। सोमवार यात्रियों की संख्या बढ़ गई। रात करीब 10 बजे तक 92 हजार यात्रियों ने सफर किया। बसों में अच्छी खासी भीड़भाड़ रही। आरएम दीपक चौधरी के निर्देश में मुसाफिरों को बसों की बेहतर सुविधाएं देने को चार एआरएम समेत 36 कर्मचारियों को मॉनीटरिंग में लगाया गया है। पुराना बस स्टैंड और सेटेलाइन पर सुबह से रात तक अधिकारियों का डेरा रहा। जैसे ही एक रूट के यात्री एकत्रित होते तत्काल बस की व्यवस्था कराकर मुसाफिरों को रवाना कराया जा रहा था। फिर भी बंडा, पूरनपुर, जैतीपुर और लखीमपुर जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों ने जब रविवार की रिपोर्ट को चेक किया तो पता 76 ...