रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स के संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें 92 वाहनों का चालान कर 24 वाहनों को सीज किया गया। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में सचल दल रुद्रपुर, सचल दल पुलभट्टा, सचल दल मझोला की संयुक्त टीमों ने रुद्रपुर, पुलभट्टा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स वाले वाहनों पर कार्रवाई की गयी। इसमें कुल 92 वाहनों का चालान कर 24 वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने खनन में लिप्त 20 ओवरलोड डंपरों का चालान कर 13 डंपरों को सीज किया। एआरटीओ ने कहा कि भार वाहनों में ओवरलोडिंग करने के साथ-साथ बिना वैध प्रपत्रों के संचालित हो रहे वा...