गंगापार, जून 27 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज, रुदापुर देवनहरी में शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विकास खंड सहसों, फूलपुर, बहादुरपुर व बहरिया के कुल 92 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।

समारोह का आयोजन समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जनता इंटर कॉलेज परिसर रंग-बिरंगी सजावट, मंडप, पुष्प सज्जा और स्वागत द्वारों से विवाह स्थल का स्वरूप लिए हुए था। पारंपरिक मांगलिक गीतों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए विवाह समारोह में नवदंपतियों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

सरकारी उपहार विवाह संपन्न होने के बाद विकासखंड सहसों की ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले उपहार भेंट किए...