सासाराम, जून 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 10 से 13 जून तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग में आयोजित होने वाली 92वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रोहतास जिले की 71 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा की गई। यह भी पढ़ें- 92वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 71 सदस्यीय टीम घोषितटीम की जानकारी संघ के सचिव विनय कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के चयनित खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद है। बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दो...