मैनपुरी, दिसम्बर 13 -- दीवानी परिसर में आयोजित मेगा लोक अदालत में बैंकों के काउंटरों पर पुराने बकाएदारों किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। जिन्होंने लोक अदालत में मिलने वाली सहूलियत के तहत या तो कर्ज की पूरी तरह चुक्ता किया या कुल श्रम में कम से कम 10 फीसदी मौके पर जमा कर तीन महीने में कुल जमा करने का भरोसा दिया। शाम 4 बजे तक चली लोक अदालत में 913 किसानों ने जमा की 9 करोड़ 93 लाख से अधिक की धनराशि जमा की। शनिवार को दीवानी परिसर में जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन व सचिव कमल सिंह, सीजेएम विमलेश सरोज ने दीप प्रज्जवलित कर मेगा लोक अदालत का शुभारंभ किया। अदालत में सबसे ज्यादा भीड़ बैंक ऑफ इंडिया, उ.प्र. ग्रामीण बैंक व स्टेट बैंकों के काउंटरों पर भीड़ रही। बैंक की तरफ से तेज तर्रार अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया था। बैंक ऑफ इंडिया के पंडाल में एलडी...