नई दिल्ली, अगस्त 15 -- iQOO Neo 11 Ultra: iQOO तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी अपनी लाइनअप में एक और धांसू फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। खबर है कि iQOO Neo 11 Ultra जल्द ही आने वाला है। यह फोन 18 अगस्त को चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। लॉन्च से पहले इसके लगभग सारे स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपने नए लीक में फोन के लगभग सभी खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी दावा कर रही है कि यह 9100mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आना पहला पहला फोन है। कितनी है इसकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं...iQOO Neo 11 Ultra की खासियत चलिए स्क्रीन से शुरू करते हैं। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर चलने वाला 6.83-इंच का 2K फ्लैट डिस्प्ले मिलता है, जो विजनॉक्स की F2 ...