नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- 90 के दशक का बॉलीवुड पसंद है? एआई की मदद से आप भी अपनी तस्वीर को 90 के बॉलीवुड स्टार, फिल्मी पोस्टर या पुराने मैगजीन कवर जैसा लुक देना चाहते हैं? तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। हां, हम आपको ऐसे 15 प्रॉम्प्ट्स देंगे जो आपकी फोटो काे रेट्रो बॉलीवुड वाला मेकओवर देगा।1. 90s की बॉलीवुड हिरोइन वाला लुक मेरी इस तस्वीर को 1990 के दशक की बॉलीवुड हिरोइन जैसा लुक दें। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल न बदलें। मुझे 90s के फैशन वाले कपड़े, घने खुले बाल, खूबसूरत पारंपरिक गहने और उस दौर जैसा मेकअप दें। तस्वीर में पुराने बॉलीवुड फिल्मों जैसा सिनेमाई अंदाज, हल्की फिल्म ग्रेन और रंगीन विंटेज इफेक्ट रखें।2. 90s के बॉलीवुड हीरो वाला अंदाज मेरी इस तस्वीर को 1990 के दशक के बॉलीवुड हीरो जैसा लुक दें। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल वैसी ही रखें। ...