नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर में सोमवार को तूफानी तेजी आई है। पीसी ज्वैलर के शेयर सोमवार को 10 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 10.03 रुपये पर पहुंच गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में यह तेजी कर्ज चुकाने से जुड़े एक बड़े अपडेट के बाद आई है। पीसी ज्वैलर ने शुक्रवार को बताया है कि उसने कर्ज घटाने से जुड़े अपने मौजूदा प्लान के तहत कंसोर्शियम लेंडर्स के साथ ज्वाइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट के मुताबिक बैंकों के बकाए कर्ज का करीब 10 पर्सेंट और चुका दिया है। बैंकों का 90% से ज्यादा बकाया चुकायापीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि हाल में चुकाए गए इस कर्ज के साथ ही सेटलमेंट एग्रीमेंट होने के बाद से कंपनी ने बैंकों के अपने बकाए का 90 पर्सेंट से ज्यादा भुगतान कर दिया ह...