नई दिल्ली, मई 28 -- Penny Stock: ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में है। पीसी ज्वैलर ने बताया है कि उसने 90 पर्सेंट से ज्यादा बकाया कर्ज चुका दिया है। कंपनी ने बताया है कि उसने 30 सितंबर 2024 को बैंकों के साथ किए गए सेटलमेंट एग्रीमेंट के बाद से अब तक इतना लोन चुका दिया है। पीसी ज्वैलर ने कहा है कि वह कर्ज-मुक्त होने की राह पर आगे बढ़ रही है। पीसी ज्वैलर के शेयर बुधवार को BSE में 9.21 रुपये पर बंद हुए हैं। 61% से ज्यादा बढ़ा है कंपनी का मुनाफापीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 61.3 पर्सेंट बढ़ गया है। ज्वैलरी कंपनी को चौथी तिमाही में 152.9 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 94.8 करोड़ रुपये का...