नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सुबह की शुरुआत बिना चाय के कुछ अधूरी सी लगती है। कुछ लोग तो चाय के इतने दीवाने होते हैं कि दिन में कई-कई कप चाय पी जाते हैं। खैर, चाय पीने वाले के साथ अक्सर एक प्रॉब्लम और भी बनी रहती है, वो है गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या। कई लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि चाय पीते ही उनके पेट में गैस का दर्द उठना शुरू हो जाता है, लेकिन क्या करें चाय तो फिर भी नहीं छूटती। असल में आपको चाय छोड़ने की भी जरूरत नहीं है। जरूरत है तो बस चाय बनाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करने की। ज्यादातर भारतीय गलत तरीके से चाय बनाते हैं, जिस वजह से गैस, एसिडिटी वगैरह की शिकायत भी लोगों को खूब होती है। तो चलिए आज जानते हैं सही तरीका आखिर क्या है।सबसे पहले पानी को उबालना जरूरी है चाय बनाते हुए ज्यादातर लोग पानी को ठीक से गर्म ही नहीं होने देते, सीध...