बक्सर, मार्च 28 -- इटाढ़ी। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जब्त किए गए शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी किरण कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि 10 कांडों में जब्त किए गए कुल 9018 लीटर शराब नष्ट किया गया। बताया कि कुल 70.14 लीटर देसी व 26.4 लीटर विदेशी शराब को विनिष्ट किया गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया व पारदर्शिता के साथ कार्य संपन्न हुआ। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...