नई दिल्ली, मई 2 -- Stock Split News: अगले कुछ दिनों में जिन कंपनियों के शेयरों का बंटवारा होगा उसमें Avro India Ltd भी है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने के लिए बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें, बीते 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 900 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है।किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Avro India Ltd Stock Split news) स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। Avro India Ltd ने 5 मई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी मंगलवार को कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 69% गिर...