नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन Nord N7 Pro की पहली झलक सामने आई है। टिप्स्टर सुधांशु ने इस फोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी शेयर की है। सामने आए रेंडर में फोन का बैक पैनल चमकदार काले रंग का दिखाई दे रहा है। इसके किनारे गोल हैं, जबकि फ्रेम फ्लैट नजर आ रहा है। इसका कैमरा डिजाइन OnePlus के मौजूदा N6 और N6 Lite से अलग नजर आता है। ऐसे में कंपनी अपने नए फोन को एक नई डिजाइन पहचान देने की तैयारी कर सकती है। फोन के पीछे ऊपर की तरफ बाईं ओर एक बड़ा चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस मॉड्यूल का रंग फोन के बैक पैनल से थोड़ा अलग दिखाई देता है। इसमें चार बड़े गोल कटआउट नजर आ रहे हैं, जिन्हें 2x2 के पैटर्न में लगाया गया है। हालांकि, इन चारों कटआउट में कैमरे ही होंगे या इनमें से कुछ का इस्तेमाल फ्लैश और दूसरे से...