फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपना बिल देखकर घबरा गया। आईजीआरएस के अलावा अधिशासी अभियंता शहरी क्षेत्र से भी शिकायत की मगर उसकी फरियाद को नहंी सुना जा रहा है। कादरीगेट बिर्राबाग निवासी मंजीत शुक्ला के बिजली कनेक्शन पर नया स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। उसके कनेक्शन पर 90067 रुपया प्राप्त हुआ। मंजीत ने बताया कि माह जुलाई तक लगातार बिल जमा करता आ रहा है। इसके बाद भी लगातार इतना भारी भरकम बिल भेज दिया गया है और बिना किसी सूचना के बजली बंद कर दी गयी। मंजीत का कहना है कि बिजली विभाग के अफसरों से जब इसकी शिकायत की गयी तो उसे स्टोर रीडिंग का बिल बताकर गुमराह किया गया। इस पर आईजीआरएस पर आनलाइन शिकायत की गयी जिसके निस्तारण में भी लापरवाही की जा रही है। उपभोक्ता का कहना है कि स्टोर रीडिंग को ल...