90 साल पूरे होने की खुशी में आकाशवाणी कराएगा वाल्काथॉन
रामपुर, जून 5 -- आकाशवाणी प्रसारण के 90 साल पूरे होने की खुशी में आकाशवाणी केंद्र रामपुर आठ जून को वाल्काथॉन-2026 आयोजित करेगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। आकाशवाणी रामपुर के तत्वावधान में आठ जून को प्रातः 6:00 बजे से एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम होगा, जिसे वाल्काथॉन-2026 नाम दिया है, जिसका उद्देश्य आकाशवाणी के माध्यम से समाज में जागरूकता तथा जीवन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित संदेशों का प्रचार-प्रसार करना है। यह यात्रा आकाशवाणी रामपुर स्टूडियो परिसर से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क, रामपुर पर संपन्न होगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। प्रतिभागियों के पंजीकरण के लिए लिंक आकाशवाणी रामपुर के इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पेज की पिन पोस्ट के विवरण (डिस्क्रिप्शन) में उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.