साहिबगंज, जुलाई 27 -- मंडरो। झारखंड शिक्षा परियोजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय आदेश के तहत जिले के मंडरो प्रखंड के 90 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयवार तिथि व पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया एक से 5 अगस्त 2026 तक निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। इस दौरान संबंधित विद्यालयों में समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। निर्धारित सूची के अनुसार गुटी पहाड़,झिरली करहरिया,तेतरिया,गड़रा,तालेडीह, केंदुआ,खैरबानी इतहरी,बोचाही,रंगराटोला,बड़ा देवदाड़ सुरजाटोला, कमोदारी, लिलातरी प्रधान टोला, मोतीझील, रक्सी, बासकोडीह, गोसाईचक, महवाकोल, चतरा, नगर भिट्टा, पौड़ै...