उन्नाव, अप्रैल 18 -- सुमेरपुर। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में 90 वर्षीय वृद्धा का शव फांसी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भेजा। थानाक्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी 90 वर्षीय जिलाई पत्नी स्व. मौला बक्स शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से निकलीं। लेकिन देर रात तक लौटकर नहीं आईं। शनिवार सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया को निकले तो गांव के ही मिश्रीलाल यादव की बाग में नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे जिलाई का शव लटका मिला। शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका के नाती इम्तियाज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई की है। इम्तियाज का कहना है कि दादी काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार थीं। इसी कारण आत्महत्या कर ली होगी। वही...