उरई, मार्च 13 -- कालपी। कोतवाली कालपी क्षेत्र के उदनपुरा से 90 वर्षीय बुजुर्ग लापता हो गए हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की है। उदनपुरा के 90 वर्षीय हाजी अब्दुल रज्जाक 08 मार्च की शाम 4 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। गुमशुदगी की सूचना बेटे अब्दुल मोमिन निवासी उदनपुरा, कोतवाली कालपी में दी है। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ ही बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों के अनुसार हाजी अब्दुल रज्जाक की उम्र लगभग 90 वर्ष है और वह घर से निकलने के बाद से अब तक वापस नहीं आए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उक्त बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कोतवाली कालपी या प...