मधुबनी, अगस्त 27 -- ​लदनियां। एसएसबी कैंप पिपराही की टीम ने भारत-नेपाल सीमा की पिलर संख्या 254 के पास कार्रवाई करते 90 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। एसएसबी द्वारा यह कार्रवाई गुरुवार को गुप्त सूचना मिलने पर सउनि उत्पल राय के नेतृत्व में की गई। जवानों को देखकर चालक बाइक घुमाकर भागने लगा, लेकिन सीमा से 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में उसे पकड़ लिया गया। आरोपित 17 वर्षीय है,जो गोदामटोल का बताया जाता है। यह भी पढ़ें- अररिया : नेपाली शराब की 80 बोतलें और दो बाइक बरामद, कारोबारी फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...