बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- 90 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाने की पुलिस ने 90 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब की ढुलाई में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने महादेव नगर स्थित डंपिंग यार्ड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान बतौरा गांव से शेखपुरा की ओर शराब की खेप लेकर आ रही एक ई-रिक्शा को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 90 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने इंदाय मोहल्ला निवासी ललन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...