मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- साहेबगंज, हिसं। गंडक दियारा के माधोपुर हजारी पंचायत के इमली ढाला के समीप पुलिस ने छापा मारकर बाइक पर लदे 90 लीटर देसी शराब बरामद की और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान हुस्सेपुर नया टोला के भुईल सहनी के पुत्र अमरेश सहनी के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.