अररिया, अप्रैल 11 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने गस्ती के दौरान भारत नेपाल सीमा के निकट 90 बोतल शराब के साथ एक करोबारी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक बाइक भी जब्त किया है। थानेदार रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि भारत नेपाल सीमा स्थित बोका मजरख होकर शराब का खेप लेकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर भारत नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र में पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति बाइक पर पीछे में बोरा बांध कर नेपाल की और से आ रहा है। पुलिस गाड़ी को देखते हो वह बाइक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर बोरा की तलाशी लेने पर अलग अलग कम्पनी के 90 बोतल शराब बरामद किया गया। प्रत्येक बोतल में 300 एमएल शराब अर्थात् 27 लीटर शराब बरामद किया गया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.