अररिया, फरवरी 5 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बीती रात्रि बेलसरी वार्ड पांच में एक घर के पीछे पुआल के ढेर में कार्टूनों में रखे 90 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद किया। इस क्रम में पुलिस ने तस्कर छोटू कुमार साह को भी गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेलसरी गांव का रहने वाला छोटू कुमार साह अपने घर के पीछे पुआल के ढेर में बिक्री के लिए शराब रखा है। सूचना पाकर पलासी थाना पुलिस बेलसरी वार्ड नंबर पांच में उनके घर की घेराबंदी कर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान घर के पीछे पुआल के ढेर में छिपाकर रखे बोरी के अंदर रखे तीन कार्टून से 90 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद किया। इस क्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.