गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह। दिल्ली में आग हादसे के बाद अग्निशमन विभाग से लेकर नगर निगम बेहद सचेत होकर बहुमंजिला इमारतों और होटलों में फायर की सुरक्षा की जांच तेज कर दी है। निगम ने आग से बचाव के इंतजाम को चेक करने के लिए बजाफ्ता टीम बनाकर उसे जांच करने का निर्देश दे चुकी है, वहीं अग्निशमन विभाग भी ऐसे बहुमंजिला इमारतों, अस्पतालों और होटलों की सूची बनाकर अग्नि सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाने की रणनीति पर काम कर रहा है। यह भी पढ़ें- होटलों व रेस्टोरेंट में आग से बचाव की जांच शुरू,तीन टीमें बनींअग्नि सुरक्षा की जांच दोनों विभागों के सूत्र की मानें तो 90 फीसद तक बहुमंजिली इमारतों और होटलों में आग से सुरक्षा को इंतजाम नहीं हैं। कामचलाऊ के लिए इनमें अग्निशामक सिलेंडर होते हैं, लेकिन अचानक भीषण आग लगने पर फायर ब्रिगेड को बुलाने के अलावा इनके पास कोई चा...